चमोली जिले में नशामुक्त भारत अभियान के तहत 31 कल 14 किलोमीटर की हॉफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने सभी संबंधित विभागों को हॉफ मैराथन दौड़ के सफल आयोजन के लिए पूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। नशा मुक्ति अभियान के तहत सुबह 7 से 9 बजे तक गोपेश्वर-घिघराण मोटर मार्ग पर 14 किलोमीटर मैराथन दौड़ आयोजित किया जा रहा है। मैराथन दौड़ में जिले के अधिकारी, कर्मचारियों सहित 150 से अधिक नागरिक पंजीकरण कर चुके है। इसमें शामिल होने के लिए 13 से 62 साल तक के कोई भी नागरिक रजिस्ट्रेशन करा सकते है।
Site Admin | August 30, 2024 6:06 PM | UTTARAKHAND NEWS | नशामुक्त भारत अभियान
उत्तराखंड के चमोली जिले में नशामुक्त भारत अभियान के तहत हॉफ मैराथन दौड़