उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट आज श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। कपाट खुलने के अवसर पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मां गंगा और यमुनोत्री के दर्शन के लिए देश के विभिन्न प्रांतों से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। इससे पहले आज मां यमुना की उत्सव डोली अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली (खुशीमठ) से अपने भाई शनिदेव की अगुवाई में कालिन्दी पर्वत की तलहटी में स्थित यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। डोली के यमुनोत्री धाम पहुंचने पर अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर वैदिक मंत्रोच्चार व विधि विधान के साथ तीर्थ पुरोहितों के धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले।
Site Admin | May 10, 2024 5:09 PM | UTTARAKHAND NEWS | YAMUNOTRI NEWS | गंगोत्री और यमुनोत्री धाम
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गये