उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पूंजी निवेश 2024-25 के लिए राज्य की विशेष सहायता योजना की समीक्षा की। सचिवालय में आयोजित बैठक में मुख्य सचिव ने सभी सम्बन्धित विभागों को पूंजी निवेश के सभी प्रोजेक्ट की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट- डी०पी०आर पर तेजी से काम करते हुए निर्धारित समयसीमा के अंदर प्रस्ताव, भारत सरकार को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला एवं बाल कल्याण विभाग को विभिन्न जिलों में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल निर्माण की डी०पी०आर 30 सितम्बर तक उपलबध कराने के निर्देश दिए। साथ ही पर्यटन विभाग को राज्य के प्रतिष्ठित पर्यटक केन्द्रों के विकास से सम्बन्धित लगभग 250 करोड़ की धनराशि के प्रोजेक्ट के प्रस्ताव 15 अक्टूबर तक और परिवहन विभाग को लगभग 100 करोड़ की धनराशि के पुराने वाहनों के स्क्रैपिंग प्रस्ताव दिसम्बर माह तक उपलब्ध कराने को कहा। मुख्य ने उद्योग और आवास विभाग को लगभग 100 करोड़ के औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करने के प्रस्ताव 31 अक्टूबर से पहले उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व और कृषि विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि रिकॉर्ड सम्बन्धित सुधारों तथा आधुनिकीकरण से सम्बन्धित लगभग 505 करोड़ के प्रस्ताव जल्द से जल्द भारत सरकार को भेजने को भी कहा।
Site Admin | September 21, 2024 3:57 PM | UTTARAKHAND NEWS
उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पूंजी निवेश 2024-25 के लिए राज्य की विशेष सहायता योजना की समीक्षा की