हरिद्वार जिले की मंगलौर और चमोली जिले की बदरीनाथ विधानसभा सीट में उपचुनाव के लिए प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच की जा रही है। इसके बाद वैध नामंकन की जानकारी प्राप्त हो सकेगी। नामंकन 26 जून तक वापस लिये जा सकते हैं। इन दोनों विधानसभा सीटों पर आगामी 10 जुलाई को मतदान होगा और 13 जुलाई को मतगणना की जाएगी।
Site Admin | June 24, 2024 3:41 PM
उत्तराखंड की मंगलौर और बदरीनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच