उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटो पर हो रहे उपचुनाव के लिए नामांकन करने का आज अंतिम दिन है। विभिन्न राजनीतिक दल और पार्टियों के प्रत्याशी उपचुनाव के लिए नामांकन कर रहे हैं। हरिद्वार जिले के मंगलौर विधानसभा सीट से भाजपा ने करतार सिंह भड़ाना जबकि कांग्रेस ने काजी निजामुद्दीन ने नामंकन कर लिया है। उधर, बदरीनाथ विधानसभा सीट से भाजपा ने राजेंद्र भंडारी और कांग्रेस के लखपत बुटोला को अपना प्रत्याशी चुना है। इन दोनों विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 10 जुलाई को होगा और मतगणना 13 जुलाई को की जाएगी।
Site Admin | June 21, 2024 5:08 PM | UTTARAKHAND NEWS
उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए नामांकन करने का आज अंतिम दिन