June 3, 2024 6:09 PM

printer

उत्तराखंड एसटीएफ ने दिल्ली से एक अंतरराज्यीय इनामी लुटेरे सगीर को गिरफ्तार किया

उत्तराखंड एसटीएफ ने दिल्ली से एक अंतरराज्यीय इनामी लुटेरे सगीर को गिरफ्तार किया है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली की पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। लुटेरे ने इन राज्यों में 37 लूट की घटनाएं की थी। पुलिस से बचने के लिए लुटेरा दिल्ली में छिपकर रह रहा था। आरोपित उत्तर प्रदेश के रामपुर का रहने वाला है और उस पर लूट, चोरी व हत्या के प्रयास के 38 मुकदमे दर्ज हैं। एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि इस अपराधी की गिरफ्तारी के लिए ऊधमसिंह नगर और मुरादाबाद पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की थी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला