लोकसभा चुनाव में 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए उत्तराखंड में मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी के तहत टिहरी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों के 683 बुजुर्ग मतदाता और 302 दिव्यांग मतदाताओं ने मतदान किया। गौरतलब है कि राज्य में कुल 65 हजार 160 बुजुर्ग और 80 हजार 335 दिव्यांग मतदाता चिन्हित हैं। बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता पहले चरण में 10 अप्रैल तक घर से ही मतदान कर सकेंगे। दूसरे चरण का मतदान 10 से 13 अप्रैल के बीच होगा।
Site Admin | April 6, 2024 5:16 PM
उत्तराखंडः लोकसभा चुनाव में 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू