उत्तरकाशी जिले में विशेषकर यात्रा मार्गों पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि गंगोत्री और यमुनोत्री धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। इसी क्रम में जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने यात्रा व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों को यात्रा मार्गों पर सुरक्षा और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बीच मानसून सीजन के बाद गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्रियों के आवागमन में अब वृद्धि देखी जा रही है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी ने वाहन दुुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए पुलिस और परिवहन विभाग को सतर्क रहने को कहा है। साथ ही सड़कों के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में सूचना बोर्ड लगाने और पुलिसकर्मियों की तैनाती के निर्देश जारी किए है।
News On AIR | September 22, 2023 4:32 PM | DEHRADUN | Uttarakhand | UTTARAKHAND NEWS | उत्तरकाशी
उत्तरकाशी जिले में साफ-सफाई को लेकर जिलाधिकारी ने दिए दिशा-निर्देश