उत्त्तरकाशी जिले के ढासड़ा गांव निवासी प्रवीण सिंह राणा ने जापान की सबसे ऊंची चोटी माउंट फूजी का सफल आरोहण कर तिरंगा फहराया। इस अभियान में उनके साथ बेंगलुरु के 15 छात्रों ने भी सफल आरोहण किया। इससे पहले प्रवीण सिंह राणा माउंट एवरेस्ट सहित अफ्रीका, यूरोप व आस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटियों का आरोहण कर चुके हैं।
Site Admin | September 5, 2024 7:29 PM
उत्तरकाशी के पर्वतारोही ने जापान की सबसे ऊंची चोटी पर लहराया तिरंगा