April 27, 2024 4:04 PM

printer

उत्तरकाशी के डोडीताल में स्थित मां अन्नपूर्णा मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए

समुद्र तल से करीब 12 हजार फीट की ऊंचाई पर उत्तरकाशी के डोडीताल में स्थित मां अन्नपूर्णा मंदिर के कपाट आज श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। कपाट खोलने की प्रक्रिया के लिए केल्शू घाटी के विभिन्न गांवों से देवताओं की डोलियां गुरुवार शाम को ही अगोड़ा गांव पहुंच गई थीं। आज सुबह सभी देव डोलियां, पांडव पश्वा और श्रद्धालुओं ने डोडीताल स्थित झील में स्नान किया। इसके बाद विशेष पूजा-अर्चना के बाद मां अन्नपूर्णा मंदिर के दरवाजे छह महीने के लिए भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला