उत्तरकाशी के जिलाधिकारी डॉक्टर मेहरबान सिंह बिष्ट ने यमुनोत्री यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया

उत्तरकाशी के जिलाधिकारी डॉक्टर मेहरबान सिंह बिष्ट ने यमुनोत्री क्षेत्र का दौरा कर यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने घोडे-खच्चरों, डंडी-कंडी की निर्धारित दरों और रोटेशन की व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के साथ ही प्लास्टिक कूड़े के नियंत्रण व प्रबंधन के लिए क्यूआर कोड आधारित डिपोजिट व्यवस्था को प्रभावी तरीके से लागू करने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि सेवाओं व वस्तुओं की अधिक कीमत वसूलने और कूड़ा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला