March 29, 2024 5:15 PM

printer

उत्तरकाशी के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने यमुनोत्री यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया

उत्तरकाशी के जिलाधिकारी डाक्टर मेहरबान सिंह व पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने आज यमुनोत्री यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को यात्रा के बेहतर प्रबंधन व समय रहते सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा को सुगम बनाने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यमुनोत्री पैदल मार्ग पर जाम की समस्या से निपटने व भीड़ प्रबंधन के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। इसके अलावा दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिएयात्रा मार्ग पर संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर किया गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला