September 9, 2024 6:22 PM

printer

उतराखंड में हिमालय के सरोकारों के संरक्षण के लिए गठित होगी समिति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालय के संरक्षण के लिये हरदिन कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया है। हिमालय दिवस के अवसर पर आज देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में श्री धामीने कहा कि वर्तमान में हिमालय के महत्व को नई तरीके से समझने की आवश्यकता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही हिमालय के सरोकारों से जुड़े विषयों के लिएयूकॉस्ट के सहयोग से समिति का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार,वैज्ञानिकों के सहयोग से जलस्रोतों बचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। हिमालय में पाए जाने वाले वन्यजीवों को पारिस्थितिकी के लिये अत्यन्त महत्वपूर्ण बतातेहुये मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने नीति आयोग की बैठक में हिमालयी राज्योंके लिए अलग योजनाएं बनाने की बात उठाई थी और इस दिशा में अब काम शुरू होगया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला