छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा कल सुबह राजभवन में छत्तीसगढ़ के नये राज्यपाल रमेन डेका को छत्तीसगढ़ के दसवें राज्यपाल के रूप में शपथ दिलाएंगे। राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
इससे पहले, रमेन डेका आज शाम विशेष विमान से रायपुर पहुंचे। रायपुर के स्टेट हेंगर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नये राज्यपाल का स्वागत किया।
छतीसगढ़ के पारंपरिक लोक नृत्यों की प्रस्तुति के बीच राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों ने राज्यपाल का अभिवादन किया। इस मौके पर स्टेट हेंगर पर मनोनीत राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
इसके बाद वे राजभवन पहुंचे, जहां राजभवन सचिवालय के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
Site Admin | July 30, 2024 6:53 PM
उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा कल सुबह राजभवन में नये राज्यपाल रमेन डेका को दसवें राज्यपाल के रूप में शपथ दिलाएंगे