July 1, 2024 8:59 PM

printer

उग्रवादियों के खिलाफ चलाये जा रहे राज्य व्यापी अभियान में लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली

उग्रवादियों के खिलाफ चलाये जा रहे राज्य व्यापी अभियान में लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले से उग्रवादी संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद, जेजेएमपी के चार उग्रवादियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से दो देशी कट्टा, आठ जिंदा कारतुस, एक मोबाईल और तीन मोटरसाईकिल जब्त किया गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला