May 21, 2024 8:19 PM

printer

ईसीएल की राजमहल परियोजना में मुआवजा भुगतान के मामले में रिश्वत लेते गिरफ्तार अधिकारियों को सीबीआई ने अदालत में पेश किया

ईसीएल की राजमहल परियोजना में मुआवजा भुगतान के मामले में रिश्वत लेते गिरफ्तार चीफ मैनेजर परमेश्वर यादव, डिप्टी मैनेजर सिविल विपिन कुमार और सहायक राजस्व निरीक्षक पवन महतो को धनबाद सीबीआई की टीम ने आज अदालत में पेश किया। अदालत ने तीनों आरोपियों को चार दिनों की सीबीआई हिरासत में भेजे जाने का आदेश दिया है।

बता दें कि कल सीबीआई ने तीनों अधिकारियों को 25-25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला