ईशा सिंह ने आज नई दिल्ली में डॉ. कर्णी सिंह निशानेबाजी परिसर में ओलंपिक चयन ट्रायल के पहले दिन महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालीफिकेशन में शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि भावेश शेखावत पुरुषों की 25 मीटर रैपिड-फायर पिस्टल वर्ग में शीर्ष पर रहे।
सिमरनप्रीत कौर बराड़ दूसरे, मनु भाकर तीसरे स्थान पर रहीं, जबकि अभिज्ञान पाटिल और रिदम सांगवान क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर रहे।