ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और वरिष्ठ अधिकारियों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर आज उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ईरान सरकारी न्यूज एजेंसी इरना ने इस खबर की पुष्टि की है। अभी तक हताहतों या घायलों के बारे में कोई खबर नहीं है। राष्ट्रपति रईसी अजरबैजान की सीमा के निकट बांध के उद्घाटन समारोह से लौट रहे थे।
Site Admin | May 19, 2024 8:31 PM
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और वरिष्ठ अधिकारियों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त