ईरान में राष्ट्रपति चुनाव 28 जून को होगा। यह निर्णय ईरान के अंतरिम राष्ट्रपति मोहम्मद मोखबर, मुख्य न्यायाधीश गुलाम होसैन मोहसेनी-एजेई और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाक़र क़ालिबफ़ के साथ हुई बैठक में लिया गया। बैठक में कानूनी मामलों के उपाध्यक्ष मोहम्मद देहकान तथा ईरानी संवैधानिक परिषद और गृह मंत्रालय के प्रतिनिधि भी शामिल थे। इससे पहले, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने हेलिकॉप्टर दुर्घटना में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मृत्यु के बाद उप-राष्ट्रपति मोहम्मद मोखबेर को अंतरिम राष्ट्रपति नियुक्त किया।
Site Admin | May 21, 2024 12:10 PM
ईरान में 28 जून को होगा राष्ट्रपति चुनाव, हेलिकॉप्टर दुर्घटना में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मृत्यु के बाद लिया गया फैसला