ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। ईरान के सरकारी टेलीविजन ने बताया कि राष्ट्रपति और ईरानी विदेश मंत्री हुसैन अब्दुल्ला हियान को ले जा रहा हेलीकॉप्टर जहां दुर्घटनाग्रस्त हुआ वहां किसी के जीवित होने का कोई संकेत नहीं है। हेलीकॉप्टर ने कल दोपहर देश के उत्तरी हिस्से में घने कोहरे से हो रहे कठिनाईयों के बाद हार्ड लैंडिंग की थी। उस समय राष्ट्रपति रईसी अजरबैजान की यात्रा के बाद वापस ईरान लौट रहे थे।
Site Admin | May 20, 2024 10:37 AM
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री हुसैन अब्दुल्ला हियान की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुई मौत