August 20, 2024 9:23 PM

printer

ईपीएफओ ने जून में 19 लाख 29 हजार नए सदस्य जोड़े

 

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन – ईपीएफओ ने इस वर्ष जून में 19 लाख 29 हजार सदस्य जोड़े हैं। श्रम और रोजगार मंत्रालय ने कहा कि सदस्यता में हुई इस वृद्धि को बढ़ते रोजगार के अवसर सहित कई कारकों के साथ जोड़कर देखा जा सकता है।

आंकड़ों से पता चलता है कि इस वर्ष जून के दौरान लगभग 10 लाख 25 हजार नए सदस्यों ने नामांकन किया है।

इस वर्ष जून में जोडे गये नए सदस्यों में 59 प्रतिशत से अधिक सदस्य 18 से 25 आयु वर्ग के हैं।

यह आंकड़ा इस बात पर भी प्रकाश डालता है कि लगभग 14 लाख 15 हजार सदस्य पहले ईपीएफओ से बाहर निकल गए पर बाद में पुनः शामिल हो गये। 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला