ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का पर्व आज प्रदेश भर में परम्परागत ढंग से आस्था के साथ मनाया जा रहा है। मस्जिदो में बकरीद की विषेश नमाज अदा की जा रही है। ईद-उल-अजहा को अल्लाह की राह में कुर्बानी का पर्व बताया जाता है। विभिन्न राजनीतिक दलो के नेताओं ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को पर्व की बधाई दी है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों विषेश रूप से मुस्लिम समुदाय के लोगों को बकरीद की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की है। राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि यह पर्व हमे खुशियां बांटने व गरीब तथा बेसहारा लोगों की मदद करने का अवसर प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व सभी को मिलजुल कर रहने तथा सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है।
Site Admin | June 17, 2024 7:14 PM
ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का पर्व आज प्रदेश भर में परम्परागत ढंग से मनाया गया