प्रवर्तन निदेशालय-ईडी ने कल ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल, उनके सहायक, दो अभियंता और बिल्डर के ठिकानों पर छापेमारी की। इस छापेमारी में ईडी ने कुल पैंतीस करोड़ तेईस लाख रूपये बरामद किए हैं। छापेमारी में मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल के सहायक जंहागीर आलम के फ्लैट से इक्कतीस करोड़ बीस लाख रूपये बरामद हुए वहीं बिल्डर मुन्ना सिंह के आवास से दो करोड़ तिरानबे लाख रूपये बरामद हुए हैं। इस मामले में ईडी का अनुसंधान जारी है।
Site Admin | May 7, 2024 4:10 PM | ED NEWS | jharkhand news
ईडी ने ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और उनके सहायक दो अभियंता और बिल्डर के ठिकानों पर छापेमारी की