September 1, 2024 8:58 PM

printer

इस श्रावण-भादौ मास के सातवे सोमवार कल उज्जैन में बाबा महाकाल की शाही सवारी निकलेगी

इस श्रावण-भादौ मास के सातवे सोमवार कल उज्जैन में बाबा महाकाल की शाही सवारी निकलेगी। भगवान महाकाल सात स्वरूप में दर्शन देंगे। शाही सवारी में पालकी में चंद्रमौलेश्वरगजराज पर मन महेशगरूड़ रथ पर शिव तांडवनंदी रथ पर उमा महेशडोल रथ पर होल्कर स्टेट का मुखारविंदघटाटोप तथा सप्तधान्य मुखारविंद रहेंगे। पालकी दोपहर चार बजे पूजन पश्चात नगर भ्रमण पर निकलेगी।

 

कलेक्टर सह महाकाल मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष नीरजकुमार सिंह ने इस संबंध में आज बताया कि सशस्त्र पुलिस बल द्वारा भगवान को गार्ड ऑव ऑनर दिया जाएगा। यहां से पुलिस बैण्ड की सुमधुर धुन पर बाबा नगर भ्रमण पर निकलेंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला