भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो ने आज पृथ्वी अवलोकन उपग्रह और एसआर-ओ उपग्रह का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया है। इन उपग्रहों को लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान -एसएसएलवी-डी-थ्री की तीसरी उड़ान के जरिए अंतरिक्ष में भेजा गया है। इस सफलता से यह साबित हो गया है कि भारत अत्यंत छोटे और सूक्ष्म उपग्रहों को अंतरिक्ष में भेजने में सक्षम है। इन दोनों उपग्रहों को चार सौ पचहत्तर किलोमीटर दूर कक्षा में स्थापित किया गया है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस सफलता के लिए सोशल मीडिया एक्स पर इसरो की पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
Site Admin | August 16, 2024 9:00 PM
इसरो ने पृथ्वी अवलोकन उपग्रह और एसआर-ओ उपग्रह का किया सफलतापूर्वक प्रक्षेपण, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएं