भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन – इसरो चंद्रयान-3 के लैंडर और रोवर के साथ संपर्क करने को तैयार है। चाँद पर 14 दिन तक सूर्य के ढले रहने के बाद लैंडर और रोवर को निष्क्रिय से सक्रिय अवस्था में लाया जाएगा। चांद पर कल जब नया दिन निकलेगा तो लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान के सोलर पैनल उनकी बैटरी चार्ज करेंगे। चाँद के शिव शक्ति प्वाइंट पर फोकस है जहां दोनों पेलोड इस समय चांद के दक्षिण धुव्र के निकट सुप्त अवस्था में हैं।
News On AIR | September 21, 2023 1:08 PM | कर्नाटक - चन्द्रयान-3
इसरो चंद्रयान-3 के लैंडर और रोवर के साथ संपर्क करने के लिए फिर से तैयार