इटली में वेनिस शहर में एक यात्री बस के पुल से गिर जाने से 21 लोगों की मृत्यु हो गई। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। एक इलेक्ट्रिक बस बैरियर को तोडते हुए 50 फीट नीचे मेस्त्रे शहर में रेलवे ट्रैक के पास गिरी और उसमें आग लग गई। इस दुर्घटना में 15 लोग घायल हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार पांच युक्रेनी, एक जर्मन और इटली का बस ड्राइवर दुर्घटना में मारे गए हैं। इनमें तीन बच्चों की भी मृत्यु हुई है। बस में 39 लोग सवार थे। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने दुर्घटना में मारे गए और घायल लोगों के प्रति संवेदना प्रकट की है।
News On AIR | October 4, 2023 7:58 PM | इटली दुर्घटना
इटली में वेनिस शहर में एक यात्री बस के पुल से गिर जाने से 21 लोगों की मृत्यु