May 23, 2024 5:36 PM

printer

इज़राइल युद्ध कैबिनेट ने हमास के साथ बंधक-संघर्ष विराम के लिए अप्रत्‍यक्ष वार्ता के संबंध में नए दिशानिर्देशों को मंजूरी दी

इज़राइल युद्ध कैबिनेट ने हमास के साथ बंधक-संघर्ष विराम के लिए अप्रत्‍यक्ष वार्ता के संबंध में नए दिशानिर्देशों को मंजूरी दे दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार युद्ध कैबिनेट ने बंधकों की वापसी के लिए मोसाद प्रमुख डेविड बार्निया और शिन बेट के निदेशक रोनेन बार सहित टीम को वार्ता जारी रखने के लिए कहा गया है। सात अक्टूबर को हमास द्वारा नाहल ओज़ बेस से पांच महिला सैनिकों के अपहरण का फुटेज जारी करने के बाद युद्ध कैबिनेट की बैठक हुई थी। अभी भी 128 बंधक हमास की हिरासत में हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला