इंदौर शहर में 22 सितंबर को ‘‘नो कार डे‘‘ का आयोजन किया जाएगा

इंदौर शहर में 22 सितंबर को ‘‘नो कार डे‘‘ का आयोजन किया जाएगा। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि इंदौर स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी अपना योगदान दे रहा है। इस दिन नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ-साथ नागरिकों से भी साइकिल, सार्वजनिक परिवहन और 2 पहिया वाहनों का उपयोग करने की अपील की गई है। वहीं कलेक्टर डॉक्टर इलैयाराजा टी ने जिले के सभी विभागों के प्रमुखों, अधिकारियों और कर्मचारियों को कार के स्थान पर वैकल्पिक साधनों का उपयोग करने की सलाह दी है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला