इंदौर में यातायात व्यवस्था के सुधार के लिए लगभग 30 चौराहों पर आवश्यक सुधार किए जाएंगे। चौराहों पर सिग्नल लगाये जाएंगे. नवलखा और आसपास के क्षेत्र में शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जायेगा। यह निर्णय कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिये गए। कलेक्टर आशीष सिंह ने पत्रकारों को बताया कि बैठक में नवलखा बस स्टैण्ड और तीन इमली बस स्टैण्ड को नायता मुंडला बस स्टैण्ड में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया।
Site Admin | May 25, 2024 5:32 PM
इंदौर में यातायात व्यवस्था के सुधार के लिए लगभग 30 चौराहों पर आवश्यक सुधार किए जाएंगे