इंदौर शहर में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल करते हुए वायु प्रदूषण कम करने के लिए आज ‘‘नो कार डे‘‘ का आयोजन किया जा रहा है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि इस आयोजन से शहर को अपनी भावी विकास योजना बनाने में मदद मिलेगी। आज नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ-साथ नागरिकों से भी साइकिल, सार्वजनिक परिवहन और दो पहिया वाहनों का उपयोग करने की अपील की गयी है। वहीं कलेक्टर डॉक्टर इलैयाराजा टी ने जिले के सभी विभागों के प्रमुखों, अधिकारियों और कर्मचारियों को कार के स्थान पर वैकल्पिक साधनों का उपयोग करने की सलाह दी है।
News On AIR | September 22, 2023 3:28 PM | Madhya Pradesh | MP NEWS | इंदौर: पर्यावरण संरक्षण क
इंदौर: पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल करते हुए वायु प्रदूषण कम करने के लिए “नो कार डे” का आयोजन