नौ से बारह मई के बीच नेपाल में आयोजित हुए इंडो-नेपाल योगा कॉम्पीटीशन में छत्तीसगढ़ की योग टीम ने गोल्ड मैडल जीता है। जीत के बाद टीम ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि योग टीम का गोल्ड मैडल हासिल करना छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने टीम के सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी। वहीं, खेल मंत्री टंक राम वर्मा ने भी छत्तीसगढ़ की योग टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए बधाई दी है।
Site Admin | May 20, 2024 8:12 PM | Chhattisgarh news | छत्तीसगढ़ की योग टीम ने गोल्ड मैडल जीता
इंडो-नेपाल योगा कॉम्पीटीशन में छत्तीसगढ़ की योग टीम ने गोल्ड मैडल जीता