September 15, 2024 1:03 PM

printer

इंजीनियर दिवस के अवसर पर गृहमंत्री अमित शाह ने सभी इंजीनियरों को बधाई दी

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज इंजीनियर दिवस के अवसर पर सभी इंजीनियरों को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री शाह ने कहा कि इंजीनियर देश के विकास, नवाचार और प्रगति में मुख्‍य भूमिका निभाते है। वे अपने महत्वपूर्ण योगदान से देश का भविष्‍य संवारते है। श्री अमित शाह ने महान इंजीनियर और भारत रत्‍न से सम्‍मानित सर एम विश्‍वेश्‍वरैया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी बहुमूल्य विरासत भारत का भविष्य बनाने में इंजीनियरों को प्रेरित करती रहेगी।  

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला