छत्तीसगढ़ के आवास और पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अंतर्गत हितग्राहियों के लंबित भुगतान के लिए धनराशि वापसी के निर्देश दिए हैं। इस पहल से लगभग एक सौ अट्ठासी परिवारों को तीन करोड़ रूपए से अधिक राशि मंडल द्वारा वापस की गई हैं। गृह निर्माण मण्डल के आयुक्त कुंदन कुमार ने बताया कि पात्र लाभार्थियों को भुगतान मेंं देरी हो रही थी। इस पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा त्वरित कार्रवाई कर पात्र हितग्राहियों को धन वापसी की गई है।