आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा उप क्षेत्र-कोसा तथा नया रायपुर के सैन्य स्टेशन का दौरा किया। इस मौके पर बस्तर जैसे दूरदराज और दुर्गम स्थानों पर पूर्व सैनिकां के कल्याण में कार्यरत् विभिन्न संगठनों के अधिकारियों ने उनसे मुलाकात की। उन्होंने आर्मी कमांडर को पूर्व सैनिकों के कल्याण और पुनरुत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि ने छत्तीसगढ़ के अमर शहीद लेफ्टिनेंट राजीव पांडेय और कर्नल विप्लव त्रिपाठी के परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में पूर्व सैनिकों की सहभागिता की प्रशंसा की। कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल, मेजर जनरल परमजीत सिंह दहिया सहित अनेक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी शामिल हुए।
Site Admin | May 18, 2024 8:43 PM
आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि ने सैन्य स्टेशन का किया दौरा