प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में रेल मंत्रालय की आठ परियोजनाओं को मंजूरी दी गयी है। इन पर 24 हजार छह सौ 57 करोड़ रुपये की लागत आने की अनुमान है। बैठक के बाद सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि ये परियोजनाएं झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल समेत सात राज्यों के चौदह जिलों को कवर करेंगी। श्री वैष्णाव ने कहा कि इन परियोजनाओं से आकांक्षी जिलों और जनजातीय क्षेत्रों के विकास को बढ़ावा मिलेगा।
Site Admin | August 10, 2024 4:32 PM
आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में रेल मंत्रालय की आठ परियोजनाओं को मंजूरी