राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा को महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों पर घेरा। बिहार के सिवान संसदीय क्षेत्र के रघुनाथपुर में आज जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में लम्बे समय तक सरकार में रहने के बावजूद जदयू-भाजपा गठबंधन लोगों की समस्याओं का समाधान करने में पूरी तरफ विफल रहा है। उन्होंने कहा कि एन डी ए पिछले 20 साल से राज्य में सत्ता में है लेकिन प्रदेश से लोगों का पलायन अब तक नहीं रुका है। श्री तेजस्वी ने सारण संसदीय क्षेत्र में भी एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया।
Site Admin | May 6, 2024 8:33 PM
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के सिवान में जनसभा को संबोधित किया