आयुष्मान भारत योजना को बेहतर ढंग से लागू करने के लिए छत्तीसगढ़ को 3 राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। ये तीनों पुरस्कार बड़े राज्यों की श्रेणी में लैंगिक समानता के साथ ही राज्य के 90 प्रतिशत से अधिक परिवारों में कम से कम एक आयुष्मान कार्ड की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए दिया गया है। इसमें आवंटित राशि के शत-प्रतिशत उपयोग को भी श्रेष्ठ प्रदर्शन माना गया है। नई दिल्ली में आयोजित आरोग्य मंथन कार्यक्रम में केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल के हाथों छत्तीसगढ़ में आयुष्मान भारत योजना की राज्य नोडल एजेंसी के सीईओ जयप्रकाश मौर्य ने ये तीनों पुरस्कार ग्रहण किए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने इस उपलब्धि के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी हैं। इसी कार्यक्रम में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत मरीजों को डिजिटल कार्ड के जरिए इलाज सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए रायपुर के एम्स अस्पताल को भी सम्मानित किया गया।
News On AIR | September 26, 2023 8:33 PM | Chhattisgarh
आयुष्मान भारत योजना को बेहतर ढंग से लागू करने के लिए छत्तीसगढ़ को 3 राष्ट्रीय पुरस्कार मिले