September 25, 2024 8:15 PM

printer

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत छत्तीसगढ़ में 30 सितंबर तक आयुष्मान पखवाड़ा का आयोजन

 

 

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत छत्तीसगढ़ में 30 सितंबर तक आयुष्मान पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत मुंगेली जिले के लछनपुर गांव में ‘‘घर-घर आयुष्मान-हर घर आयुष्मान’’ नारे के साथ स्कूली बच्चों ने रैली निकाली। रैली के माध्यम से लोगों को आयुष्मान के लाभ और आयुष्मान कार्ड पंजीयन कराने के लिए जागरूक किया गया। 

 
 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला