सरकार ने कहा है कि 49 प्रतिशत आयुष्मान कार्ड महिलाओं को जारी किए गए हैं। अस्पताल में भर्ती 7 करोड़ 79 लाख महिला मरीजों में लगभग 3 करोड़ 61 लाख महिलाएं आयु्ष्मान कार्ड का इस्तेमाल करती हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि आयुष्मान कार्ड बनाने के मामले में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र का प्रदर्शन बेहतर रहा है और इसका उपयोग करने वाले राज्यों में तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और केरल शीर्ष पर रहे हैं।
Site Admin | September 23, 2024 8:39 AM