April 9, 2024 12:44 PM

printer

आम चुनाव: 26 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के लिए चुनाव-मैदान में उतरे 1,210 उम्‍मीदवार

 

निर्वाचन आयोग ने कहा है कि 13 राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों में होने वाले दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव में 1,210 उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 88 सीटों के लिए कुल दो हजार छह सौ 33 नामांकन भरे गये, जिनमें से जांच के बाद एक हजार चार सौ 28 नामांकन वैध पाये गये।

कल नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन था। दूसरे चरण के लिए मतदान 26 अप्रैल को होगा।

    दूसरे चरण में केरल से बीस लोकसभा सीटों के लिए सबसे ज्‍यादा पांच सौ और कर्नाटक से 14 सीटों के लिए चार सौ 91 नामांकन भरे गये। त्रिपुरा की एक लोकसभा सीट से 14 नामांकन प्राप्‍त हुए। महाराष्‍ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट से सबसे अधिक 92 नामांकन प्राप्‍त हुए।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला