आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ जेल में बुरा बर्ताव किया जा रहा है। पार्टी के नेता संजय सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अरविंद केजरीवाल की पत्नी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को उनसे कमरे में शीशे की खिडकी के उस पार से मिलने की अनुमति दी गई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर बदले की भावना से राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि वे अरविंद केजरीवाल के प्रति द्वेष की भावना से काम कर रहे हैं। संजय सिंह ने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार का दबाव अरविंद केजरीवाल को नहीं तोड सकता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी की एक मात्र मंशा आम आदमी पार्टी को बर्बाद करने की है।
Site Admin | April 16, 2024 2:15 PM
आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ जेल में बुरा बर्ताव किया जा रहा है