September 11, 2024 8:38 AM

printer

आप ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की

आम आदमी पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने गढ़ी सांपला-किलोई विधानसभा सीट से प्रवीण गुसाखानी को मैदान में उतारा है जबकि महेंद्र दहिया झज्जर सीट से चुनाव लड़ेंगे। भीम सिंह राठी को रादौर सीट से और अमर सिंह को नीलोखेड़ी सीट से पार्टी उम्मीदवार बनाया गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला