आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़े चार संदिग्धों के साथ एक बार फिर दिल्ली पुलिस रांची पहुंची है। दिल्ली पुलिस की टीम ने रांची के चान्हों प्रखंड के नकटा पहाड़ का भौतिक नरीक्षण किया। बताया जाता है कि डा. इश्तियाक अहमद ने इसी पहाड़ पर आंतकी प्रशिक्षण शिविर चलाया था। झारखंड एटीएस के साथ पहुंची दिल्ली पुलिस ने इस दौरान ट्रेनिंग से जुड़े साक्ष्य भी जुटाये और हथियारों की भी तलाश की। गौरतलब है कि दिल्ली एटीएस ने 22 अगस्त को रांची, लोहरदगा और हजारीबाग में छापेमारी कर डा. इश्तियाक अहमद समेत आठ संदिग्धों को हिरासत में लिया था।
Site Admin | September 4, 2024 3:52 PM | jharkhand news
आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़े चार संदिग्धों के साथ एक बार फिर दिल्ली पुलिस रांची पहुंची