आज विश्व डाक दिवस मनाया गया। आज से 13 अक्टूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। विश्व डाक दिवस की इस वर्ष की थीम- टू गेदर फार ट्रस्ट है। इस उपलक्ष्य में 35वीं अखिल भारतीय डाक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन कल 10 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक लखनऊ में किया जाएगा। भारतीय खेल प्राधिकरण के नेताजी सुभाष क्षेत्रीय केंद्र परिसर में आयोजित इस प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न भार वर्गों में फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन कुश्तियों की प्रतियोगिताएं होंगी। वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्ट मास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश भर के 11 प्रदेशों के डॉक परिमंडलों की टीमों सहित 95 प्रतिभागी भाग लेंगे।
News On AIR | October 9, 2023 8:12 PM | UTTAR PRADESH HEADLIES | UTTAR PRADESH NEWS
आज विश्व डाक दिवस मनाया गया