आज प्रभु जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और बहन सुभद्रा के रथ अपने निवास स्थान पर वापस लौट रहे हैं। इस यात्रा को ‘बाहुड़ा यात्रा’ कहा जाता हैं। रायपुर के अवंति विहार स्थित जगन्नाथ मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह और नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत शामिल हुए।
वहीं, बस्तर में बहुड़ा गोंचा पर्व मनाया गया। इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा और बलभद्र के विग्रहों को तीन रथों में आरूढ़ कर विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई और नगर भ्रमण कराया गया। इसके बाद इन्हें जगन्नाथ मंदिर ले जाया गया।
Site Admin | July 15, 2024 7:29 PM
आज प्रभु जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और बहन सुभद्रा के रथ अपने निवास स्थान पर वापस लौट रहे हैं