आगामी 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वहीं, कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने और अंधड़ चलने की चेतावनी दी गई है। वर्षा का क्षेत्र मुख्य रूप से उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार एक द्रोणिका उत्तर-पूर्व झारखंड से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक बनी हुई है। इसके असर से प्रदेश में नमी आ रही है। इस बीच, आज राजधानी रायपुर और राजनांदगांव सहित प्रदेश के कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई।
Site Admin | April 28, 2024 8:14 PM
आगामी 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की वर्षा की संभावना