July 15, 2024 7:56 PM

printer

आगामी 17 जुलाई को मुहर्रम का त्योहार है जिसे लेकर साहिबगंज में भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं

आगामी 17 जुलाई को मुहर्रम का त्योहार है जिसे लेकर साहिबगंज में भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी क्रम में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्र के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने उधवा प्रखण्ड अंतर्गत लगने वाले अखाड़े, जुलूस मार्ग, मेला स्थल के मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शांति व्यवस्था के मद्देनजर क्षेत्र में पुलिस सक्रिय है।

 

इस दौरान असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। किसी प्रकार की घटना की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला