आगामी अक्टूबर माह में दक्षिण अमेरिका की चोटी पर आरोहण के लिए टिहरी निवासी युवा पर्वतारोही रोहित भट्ट का चयन हुआ है। श्री भट्ट ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से देहरादून स्थित राजभवन में मुलाकात के दौरान ये जानकारी दी। इस मौके पर राज्यपाल ने युवा पर्वतारोही रोहित भट्ट को युवाओं का प्रेरणास्त्रोत बताते हुए अफ्रीका और यूरोप की सबसे ऊँची चोटियों को फतह करने के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने श्री भट्ट को दक्षिण अमेरिका की चोटी पर आरोहण के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया। गौरतलब है कि श्री भट्ट विश्व की सबसे ऊँची पर्वत चोटियों में शामिल तीसरी और अफ्रीका की सबसे ऊँची चोटी माउंट किलिमंजारो पर इस वर्ष जनवरी में 361 फिट का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर रिकॉर्ड बनाने वाले पहले पर्वतारोही बने हैं। पर्वतारोही रोहित भट्ट ने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर 101 फीट लंबा तिरंगा फहराकर विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।
News On AIR | September 21, 2023 5:13 PM | DEHRADUN | Uttarakhand | UTTARAKHAND NEWS
आगामी अक्टूबर माह में दक्षिण अमेरिका की चोटी पर आरोहण के लिए टिहरी निवासी युवा पर्वतारोही रोहित भट्ट का हुआ चयन