आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आज से एक अगस्त तक सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। आगरा का सेना भर्ती कार्यालय तीन चरणों में भर्ती रैली आयोजित कर रहा है। पहले चरण में अग्निवीर भर्ती रैली आगरा जोन के 12 जिलों आगरा, अलीगढ़, एटा, इटावा, फिरोजाबाद, हाथरस, जालौन, झांसी, कासगंज, ललितपुर, मथुरा और मैनपुरी के युवाओं के लिए आयोजित की जा रही है। दूसरे और तीसरे चरण में सैनिक तकनीकी, नर्सिंग सहायक और सिपाही फार्मा पदों के लिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी जिलों के युवा शामिल होंगे। भर्ती रैली के दौरान लगभग 15 हजार अग्निवीर सैनिक, नर्सिंग सहायक और सिपाही फार्मा उम्मीदवार कठोर चयन प्रक्रिया से गुजरेंगे।
Site Admin | July 14, 2024 8:20 PM
आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आज से एक अगस्त तक सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है